पुरुषों के लिए 10 सीक्रेट

पूरे दिन चुस्त दुरुस्त और फिट रहने के लिए पुरुष यहां बताये हेल्थ टिप्स को ध्यान से पढ़ें तथा आज से ही इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें| स्वस्थ रहने के लिए सुबह से शाम तक पुरुषों की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए इसके बारे में हर पुरुष को जरूर जानना चाहिए|
पुरुष स्वास्थ्य की बात करे, तो बहुत कम लोग ऐसे होने हैं, जो अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं| कुछ लोग आलस के कारण अपनी हेल्थ पर ध्यान नहीं देते, तो कुछ लोगो ने अपनी लाइफ इतनी बिजी बना के रखी हैं, कि उनके पास खुद के लिए ही समय नहीं बचता| इन सभी असावधानी के चलते पुरुषो को कई बार आगे चलके स्वास्थ्य सम्बन्धी कई बड़ी बीमारिया लग जाती हैं|
पुरुष महिलाओ की तुलना में अधिक लापरवाह होते हैं| उनका लाइफ स्टाइल बहुत खराब होता हैं| छोटी से लेकर बड़ी बड़ी बीमारियों को भी वो ज्यादा सीरियस नहीं लेते| एक शोध के अनुसार पुरुष महिलाओ की तुलना में हेल्थ चेकअप के लिए कम जाते हैं| प्रत्येक पुरुष के ऊपर अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी होती हैं| इस बात को उन्हें समझाना चाहिए, और अपने परिवार के साथ साथ अपनी भी केयर करनी चाहिए

1. नाश्ते में दो केले जरूर खाये| केले खाने से पुरे दिन आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं, जिससे आपका काम करने में मन लगेगा| इसके साथ ही केला खाने से आपका हार्ट स्वस्थ रहेगा, और हार्ट से जुडी कोई भी बीमारी आपको नहीं होगी|
2. अगर आप बाहर का डिब्बाबंद भोजन और जंक फ़ूड के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए| नियमित रूप से डिब्बाबंद भोजन और जंक फ़ूड खाने से पुरुषों में धीरे धीरे शुक्राणुओं की गुणवत्ता में कमी आती जाती हैं| अगर आप चाहते हैं, कि आपको इस समस्या का सामना ना करना पड़े, तो आज ही जंक फ़ूड और बाहर का भोजन करना बंद करे|

3. कुछ लोग गर्मियों में गोभी और गाजर जैसी सब्जिया खाते हैं, और सर्दियों में इन्हे खाना पसंद नहीं करते| ऐसा बिलकुल ना करे, लेवल मौसमी फल और सब्जिया ही खाये| बेमौसम के फल और सब्जी स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालती हैं|
4. कोल्डड्रिंक, चिप्स, कुरकुरे, मैगी और कॉफी जैसी चीजों का रोजाना सेवन भी आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता हैं, इसीलिए इन चीजों सेवन कभी कभी और कम मात्रा में ही करे| अगर हो सके तो इनका सेवन पूरी तरह बंद कर दे|
5. मोटापे के कारण जहाँ एक ओर आप देखने में बुरे लगते हैं, वही दूसरी ओर मोटापा अनेक शारीरिक बीमारी का कारण भी हैं| इसीलिए पुरुषों को अपने वजन पर कण्ट्रोल रखना चाहियें|
6. पैकिंग फ़ूड में बहुत अधिक मात्रा में मेटल्स का इस्तेमाल किया जाता हैं| हम आपको बता दे कि मेटल्स पुरुषों के ही नहीं बल्कि बच्चो और महिलाओ सभी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, इसीलिए पैकिंग फ़ूड खाना छोड़ दे|

7. कुछ लोग सुबह देर से उठते हैं, और फिर ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दबाजी में वो नाश्ता करना ही भूल जाते हैं| अगर आप भी ऐसा करने हैं, तो ये आदत छोड़ दे, क्योंकि सुबह का नाश्ता स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं| इसीलिए डॉक्टर सुबह का नाश्ता हेल्थी करने की सलाह देते हैं|
8. खाने में ताज़ी और हरी पत्तेदार सब्जिया अधिक खाएं| सब्जियों को बहुत अधिक पकाएं ना| भोजन के साथ सलाद जरूर खाएं| अंकुरित अनाज को भी अपने आहार में शामिल करे|

 खाना बनाने के लिए रिफाइंड तेल का इस्तेमाल ना करे| रिफाइंड तेल शरीर के लिए नुकसान दायक हैं| खाना बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के तेल का इस्तेमाल करे| खराब तेल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता|
10. कुछ लोग इतने बिजी होते हैं, कि उनके पास अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और व्ययाम करने का समय भी नहीं होता| ऐसे लोग बाजार सब्जी खरीदने पैदल जाएँ| ऑफिस में सीढ़ियों का इस्तेमाल करे और अगर ऑफिस पास हैं, तो ऑफिस पैदल ही जाएँ|

1. मालिश बालो के लिए ही नहीं शरीर के लिए भी बहुत जरुरी हैं| मालिश करने से शरीर में रक्त संचार सही तरीके से होने लगता हैं, इसीलिए कम से कम हफ्ते में एक बार अपने शरीर की सरसो के तेल से मालिश जरूर करे| मालिश करने के लिए आप अन्य किसी तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं|
12. आपके सोने और जागने के समय पर भी आपका स्वास्थ्य काफी हद तक निर्भर करता हैं| एक शोध के अनुसार जो लोग रात को जल्दी सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं, वो दूसरे लोगो की तुलना में स्वस्थ होते हैं| इसीलिए रात को देर से सोने की आदत छोड़े और सुबह जल्दी उठे|
13. सबसे जरुरी बात लैपटॉप कभी भी अपनी जांघों पर रखकर ना चलाएं| ये एक ऐसी लगती हैं, जो 80 % पुरुष करते हैं, और ये बहुत बड़ी गलती हैं| जांघों पर रखकर लैपटॉप चलाने से पुरुषों की पौरुष क्षमता पर विपरीत असर पड़ता हैं| पुरुषों में नपुंसकता का सबसे बड़ा कारण भी यही हैं|
14. अगर आप योग और व्यायाम के बिना खुद को स्वस्थ्य बनाना चाहते हैं, तो ऐसा होना संभव नहीं हैं| क्योंकि योग और व्यायाम हमारी लाइफ का सबसे जरुरी हिस्सा हैं, लेकिन अधिकतर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं, जो सबसे बड़ा मूर्खतापूर्ण काम हैं| अगर आप पूरी तरह खुद को स्वस्थ्य रखने के साथ साथ लम्बा जीवन जीना चाहते हैं, तो अपनी दैनिक दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करे|
15. आज कल की भागती जीवनशैली में लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते, खासकर पुरुष| प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना 8 घंटे अवश्य सोना चाहिए क्यूंकि सोने से ही शरीर को कार्य करने की ऊर्जा वापस मिलती है| इसलिए शाम को जल्दी खाना खाकर सोने का प्रयास करें और पर्याप्त नींद लें|
16. खाने को खूब चबा कर खाएं| जी हाँ, बाबा रामदेव कहते हैं कि भोजन को तब तक अंदर ना निगलें जब तक भोजन आपकी लार में पूरी तरह मिल ना जाये| हमारी लार भोजन को जल्दी पचाने में मदद करती है और जो लोग चबा-चबा कर भोजन करते हैं उनका वजन सदैव संतुलित रहता है|
आज हमने आपको पुरुष स्वास्थ्य से जुड़े बहुत ही बढ़िया हेल्थ टिप्स बताये| ये हेल्थ टिप्स अपनाने से पुरुष काफी हद तक खुद को स्वस्थ रख सकते हैं| अगर आप हमने कोई सवाल करना चाहते हैं, तो पोस्ट के निचे बने कमेंट बॉक्स में कमेंट करने अपना सवाल पूछ सकते हैं|