पेट में गैस का इलाज
कई बार पेट की गैस की समस्या से व्यक्ति दूसरों के लिए उपहास का पात्र बन जाते है जिस वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। जिन लोगों को गैस अधिक बनती है वे खुद को दूसरों से दूर रखने लगते है। पेट में गैस वैसे तो हर किसी को बनती है, पर जिनका पाचन खराब रहता है या फिर जिन्हें एसिडिटी और कब्ज़ रहती है उन्हें गैस की शिकायत औरों से अधिक होती है। अगर पेट की गैस लंबे समय तक रहे तो पेट में अफारा महसूस होना, पेट में भारीपन, अल्सर और बवासीर जैसी कई प्रकार की परेशानियां होने की आशंका बढ़ जाती है। इस लेख में हम जानेंगे घरेलू दवा, उपाय और आयुर्वेदिक देसी नुस्खे से पेट की गैस का उपचारकैसे करे
आँत में गैस बनने से पेट दर्द होने लगता है और जब ये दर्द बड़ी आँत की बाईं और होता है तो इससे ह्रदय के रोग का भ्रम हो जाता है और जब दाईं और दर्द होता है तब ये अपेंडिक्स का दर्द भी हो सकता है
आँत में गैस बनने से पेट दर्द होने लगता है और जब ये दर्द बड़ी आँत की बाईं और होता है तो इससे ह्रदय के रोग का भ्रम हो जाता है और जब दाईं और दर्द होता है तब ये अपेंडिक्स का दर्द भी हो सकता है
पेट में गैस बनने के कारण : Stomach Gas Causes
- उम्र दराज लोगों को गैस की समस्या होती है।
- चाय कॉफी पेट में गैस बनने का प्रमुख कारण है।
- शराब, बियर और धूम्रपान, गुटखा जैसी चीजों का सेवन।
- जल्दी जल्दी खाना खाने से गैस की शिकायत हो जाती है।
- अधिक समय तक खाली पेट रहने से गैस और एसिडिटी होने लगती है।
- तला हुआ और अधिक मसालेदार चीज़े खाना, जंक फुड खाने से भी पेट में गैस बनती है।
- कुछ लोगों को दूध पीने से, भोजन के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से और भूख से अधिक खाना खाने से भी गैस बन जाती है।
- फूल गोभी, भारी दालें, सफेद चने, राजमा, उड़द की दाल और देर से पचने वाली चीजों के सेवन से गैस की परेशानी हो जाती है।
इन सबके इलावा फॅटी लिवर, लिवर में सूजन, पथरी, शुगर, मोटापा, ठीक से खाना ना पचने के कारण भी गैस बनने लगती है।
पेट की गैस के लक्षण
पेट दर्द करना, पेट भारी भारी रहना, पेट में जलन होना, डकारे आना, अफारा, भोजन के बाद पेट में भारीपन लगना, भूख कम लगना, खाना हजम ना होना और पेट ठीक से साफ़ ना होना पेट गैस के लक्षण है।
पेट में गैस का इलाज के घरेलू नुस्खे
1. भोजन के बाद एक इलायची और एक लौंग लेने से एसिडिटी और गैस दूर रहती है।
2. खाने में अजवाइन का प्रयोग करे इससे पाचन क्रिया दरुस्त रहती है और गैस से राहत मिलती है।
3. दो से तीन लहसुन की कलियाँ ले और इसे बारीक काट ले। अब थोड़ा निम्बू का रस और थोड़ा काला नमक लहसुन की कलियों पर डाल कर सुबह सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ निगल जाये। इस घरेलू नुस्खे से गैस से तो रहत मिलती ही है साथ ही कोलेस्ट्रोल के इलाज में भी मदद मिलती है। गर्मी के दिनों में लहसुन की एक से दो कलियाँ ही ले।
4. पेट में गैस का समाधान में बिना दूध वाली नींबू चाय पीने से भी आराम मिलता है। नींबू की चाय में थोड़ा काला नमक भी डाल सकते है।
5. थोड़ा सा काला नमक एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी पेट से जुडी परेशानियों में जल्दी फयडा मिलता है।
6. Stomach gas problem solution, एलोवेरा जूस त्रिफला पाउडर के साथ लेने से पेट गैस दूर होती है।
7. जीरा, अजवाइन, काला नमक और छोटी हरड़ एक सामान मात्रा में पीस कर भोजन के बाद दो से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ ले। इस होम रेमेडी से पाचन ठीक होता है और पेट से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
8. नींबू का रस दो छोटे चम्मच और थोड़ा सेंधा नमक हल्के गरम पानी में मिलाकर पिने से भी पेट की गैस का इलाज कर सकते है।
9. मेथी के बीज और पानी से बनाया हुआ काढ़ा पेट गैस को काफ़ी कम करता है।
10. दालचीनी 1/2 आधा चम्मच ले और पानी में उबाल ले। ठंडा होने पर इसमें 1/2 चम्मच शहद मिलाये और सुबह खाली पेट इसे पिने से पेट में गैस की परेशानी दूर रहेगी।
पेट की गैस का रामबाण इलाज
1. अदरक का एक छोटा टुकड़ा ले और दांतो से चबाये और एक गिलास गुनगुना पानी पिए। इसके इलावा पानी में अदरक को उबाल कर भी इसका सेवन कर सकते है।
2. पाचन तंत्र सुधारने में जीरा का सेवन करना उत्तम है। पेट गैस की समस्या से जल्दी छुटकारा पाने के लिए ठंडे पानी में एक चम्मच जीरा पाउडर घोल कर पिए।
3. गुड का एक छोटा टुकड़ा खाना खाने के बाद खाने से गैस नहीं होती और इस उपाय से पेट की आंते मजबूत रहती है।
- जाने पेट दर्द का इलाज कैसे करे