एक हफ्ते में हाइट बढ़ाने के तरीके

हाइट बढ़ाने के टॉप 10 तरीके

हाइट बढ़ाने के तरीके और 10 आसान उपाय – आजकल छोटी उम्र में ही कुछ लोगो की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है, जिसके चलते वे लोग बहुत परेशान रहने लगते हैं| हाइट कम होने के अनेक कारण हो सकते हैं| हाइट कम होने का सबसे बड़ा कारण अनुवांशिक होता हैं, अर्थात अगर आपके माता पिता या दादा दादी किसी की भी हाइट कम होती हैं, तो आपकी हाइट कम होने के चांस बढ़ जाते हैं| इसके अलावा भोजन में जरुरी पोषक तत्व ना मिलने के कारण भी बच्चे की हाइट बढ़ना बंद हो जाती हैं

हमारी लम्बाई हमारे व्यक्तित्व विकास में एक अहम भूमिका निभाती हैं| लम्बे लोग जहाँ एक तरफ देखने में आकर्षक लगते हैं, वही दूसरी ओर इन लोगो के अंदर आत्मविश्वाश दूसरे लोगो की तुलना में अधिक होता हैं| यही कारण हैं, कि हर कोई लम्बी हाइट पाना चाहता हैं
अगर आपके परिवार में सबकी हाइट सामान्य होती हैं, और केवल आपकी ही हाइट कम रह जाती हैं, तो यह आपके लिए और भी परेशानी का कारण हैं, क्योंकि ऐसा केवल शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण होता हैं| 

हाइट कैसे बढ़ाये (Height Kaise Badhaye)

जिन लोगो की लम्बाई दुसरो से कम होती हैं, वे लोग अक्सर अपने से लम्बे लोगो से जलते हैं, और उनसे लम्बा होना चाहते हैं| इसके लिए वे लगातार नए नए Height Badhane Ke Tarike आजमाते रहते हैं| अगर आप भी Height Badhane Ke Tarike खोज रहे हैं, तो इन चीजों का सेवन जरूर करे| ये आपकी Height Badhane में सहायक हैं|
1. शलगम (Tumip) – शलगम सर्दियों में मिलने वाली एक विशेष प्रकार की सब्जी हैं| शलगम को लोग कच्चा और सब्जी बनाकर दोनों तरह से खाते हैं| इस सब्जी में शरीर के लिए जरुरी अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं| ये पोषक तत्व शरीर में Height Increase करने वाले हार्मोन्स की ग्रोथ को बढ़ाते हैं|
2. ब्रोकोली (Broccoli) – ब्रोकोली एक हरे रंग की सब्जी हैं| ये देखने में फूल गोभी के जैसी लगती हैं| आयरन और विटामिन से युक्त ये सब्जी लम्बाई बढ़ाने में सहायक हैं| जिन लोगो के शरीर में खून की कमी हैं, वो लोग भी ब्रोकोली को अपने भोजन में शामिल करे| ब्रोकोली खाने से शरीर में खून बढ़ता हैं| इसके साथ ही ब्रोकोली खाने से शरीर में कैंसर सेल्स से लड़ने की क्षमता विकसित होती हैं|

3. बंद गोभी (Cabbage) – बंद गोभी खाने से भी लम्बाई बढ़ती हैं| बंद गोभी में विटामिन, प्रोटीन,मिनरल्स, फाइबर और आयरन जैसे अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाएं जाते हैं, ये पोषक तत्व Height Increase Harmons को बढ़ाते हैं| बंद गोभी को कच्चा भी खाया जा सकता हैं| बंद गोभी शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने की ताकत देती हैं|
4. गाजर (Carrot) – गाजर का नाम सुनते ही लोगो के मुँह से पानी आने लगता हैं| ऐसा इसीलिए क्योंकि गाजर के हलवे का हर कोई दीवाना होता हैं| लेकिन क्या आप जानते हैं, कि गाजर हाइट बढ़ाने का बढ़िया तरीका हैं| जी हां, गाजर खाने से व्यक्ति की हाइट बढ़ती हैं| इसके साथ ही ये शरीर में खून की कमी को भी दूर करती हैं| गाजर का जूस पीना अधिक लाभदायक होता हैं|
5. पालक (Spinach) – अगर आप अपना कद लम्बा करना चाहते हैं, तो अपने आहार में पालक को शामिल करे| विटामिन, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से युक्त पालक लम्बाई बढ़ाने में सहायक होता हैं| लम्बाई बढ़ाने के साथ साथ पालक खाने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं| पालक आसानी से मार्किट में मिल जाता हैं| इसकी सब्जी बनाने के साथ साथ इसका जूस निकाल कर भी पी सकते हैं|
6. सोयाबीन (Soybean) – सोयाबीन का नाम तो हर किसी ने सुना ही होगा, और शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसने आज तक सोयाबीन की सब्जी ना खायी हो| हर कोई इसकी सब्जी स्वाद लेकर खाता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि सोयाबीन बड़ी अगर आप रोजाना खाये तो आप अपनी लम्बाई बढ़ा सकते हैं| सोयाबीन में विटामिन, फाइबर और प्रोटीन जैसे अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं| सोयाबीन खाने से शरीर के टिशू और मांसपेशियां मजबूत होती हैं|
7. बिन्स (Beans) – हमारे शरीर में एक विशेष प्रकार के हार्मोन्स होते हैं| ये हार्मोन्स लम्बाई बढ़ाने में सहायक होते हैं| इन हार्मोस का विकास रुकने से ही व्यक्ति की लम्बाई रुक जाती हैं| बिन्स में विटामिन, प्रोटीन और फाइबर के अलावा अनेक प्रकार के पोषक तत्व होते हैं| ये पोषक तत्व शरीर में मौजूद हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन्स की ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक होते हैं| इसीलिए बिन्स को अपने भोजन में शामिल करना ना भूले|
8. अश्वगंधा (Ashwagandha) – आयुर्वेदिक नुस्खों की बात करे, तो अश्वगंधा हाइट बढ़ाने का सबसे बढ़िया आयुर्वेदिक नुस्खा हैं| अगर आप अश्वगंधा का सेवन करते हैं, तो 21 साल के बाद भी आपकी लम्बाई बढ़ सकती हैं| अश्वगंधा शरीर में Height Increase करने वाले हार्मोन्स की ग्रोथ को बढ़ाता हैं| अगर आप हाइट बढ़ाने के तरीके आजमा रहे हैं, तो एक बार इस नुस्खे का इस्तेमाल जरूर करे|
9. आंवला (Gooseberry) – अनेक प्रकार पोषक तत्वों से युक्त आंवला भी लम्बाई बढ़ाने में सहायक होता हैं| आंवले में कैल्शियम, विटामिन सी और फॉस्फोरस जैसे अनेक प्रकार के तत्व पाएं जाते हैं| ये आपकी लम्बाई तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही ये आपके शारीरिक विकास में भी सहायक हैं| रोजाना आंवले का सेवन करने से आँखों की रौशनी बढ़ती हैं, और बाल भी लम्बे काले और मजबूत हो जाते हैं| आंवले को आप कच्चा भी खा सकते हैं| इसका जूस भी आसानी से मार्किट या ऑनलाइन मिल जाता हैं| अधिक लाभ के लिए ताजे आंवले का सेवन कर|
हाइट बढ़ाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गाय के दूध में अश्वगंधा पाउडर की एक से दो चम्मच डालकर पियें| अश्वगंधा की मात्रा व्यक्ति की आयु पर निर्भर करती हैं| इसीलिए इसका सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए, यह जानने के लिए आप इसे खाने से पहले किसी अच्छे डॉक्टर से एक बार परामर्श जरूर ले|

लम्बाई बढ़ाने के लिए टिप्स (Height Badhane Ke Upay)

1. मोटापे के कारण भी लम्बाई बढ़ना रुक जाती हैं, इसीलिए अगर आपका वजन बहुत अधिक हैं, तो सबसे पहले अपना वजन कम करे|
2. सोते समय सीधे सोएं और तकिया ना लगाएं|
3. सिगरेट और शराब जैसी नशीली चीजों का सेवन ना करे|
4. अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही वजन उठाये, और हो सकते तो भारी वजन ना उठाये|
5. कभी भी कंधो को झुकाकर ना बैठे, हमेशा सीधे भी बैठे|
6. घर में बने भोजन का सेवन करे, बाहर के डिब्बा बंद भोजन और जंक फ़ूड से दूर रहे|