अलसी के फायदे जो सेहत के लिए रामबाण हैं

अलसी के बीजो को पुराने ज़माने से लोग खाते चले आ रहे है| अगर देखा जाये तो अलसी में स्वस्थ शरीर के लिए जरुरी अधिकतर पोषक तत्व पाए जाते है| कुछ लोग आज भी अलसी के गुणों से अनजान है, जिसके कारण वे अलसी का सेवन नहीं करते| अलसी का इस्तेमाल अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने में किया जाता है| अलसी की खुशबु और स्वाद अखरोड की तरह होता है|

अलसी के बीजो में लिगनन, म्यूसिलेज और ओमेगा-3 फैटी एसिड सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है| अलसी के बीजो में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते है| इसके साथ ही अलसी के बीजो में प्रोटीन, तांबा, मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस जैसे अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है| जिन लोगो को गेहूँ से एलेर्जी है, उनके लिए अलसी का सेवन बहुत फायदेमंद है, क्योंकि अलसी के बीजो में लस नहीं होता|

जो लोग खुद को सेहतमंद रखना चाहते है, उन्हें अपने भोजन में रोजाना दो चम्मच अलसी के बीजो को अपने भोजन में लेना चाहिए| जो लोग वजन घटाना चाहते है, हार्ट की प्रॉब्लम से परेशान है, या फिर अपने बढ़े कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते है, उनके लिए अलसी का सेवन एक अच्छा विकल्प है| अलसी के बीज बाजार में आसानी से मिल जाते है| ये बीज काले भूरे या पीले रंग के होते है| इस पोस्ट में हम आपको अलसी के फायदों के बारे में बता रहे है| यह पोस्ट उन लोगो के लिए बहुत लाभकारी है, जो अब तक अलसी के फायदों से अनजान है|

अलसी वजन घटाये 

अलसी में मौजूद लिगनन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड वजन घटाने में सहायक होते है| जो लोग अपना वजन घटाना चाहते है, उन्हें का सेवन जरूर करना चाहिए| जो लोग बैठकर काम करते है, और एक्सरसाइज करने के लिए भी समय नहीं निकाल पाते, उन्हें फिट रहने के लिए अलसी का सेवन करने का रूटीन बना लेना चाहिए| अलसी के बीजो को खाना खाने से एक घंटा पहले चबाकर खाये और खाने के तुरंत बाद एक गिलास पानी पी ले| आधे घंटे बाद फिर से एक गिलास पानी पी ले| ऐसा करने से आपका पेट भरा रहेगा और आप खाना कम खायेगे| साबुत अलसी की वजाय पीसी अलसी के बीजो का सेवन वजन घटाने के लिए अधिक लाभकारी है| अलसी के बीजो के पाउडर को आप दही, सुप, सलाद और दाल सब्जी में भी मिक्स कर सकते है|

कैंसर में गुणकारी अलसी का तेल 

अमेरिकी कैंसर अनुसंधान की रिपोर्ट के अनुसार अलसी के बीज पेट के कैंसर, स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने में सहायक है| अलसी के बीज और अलसी के तेल दोनों में पाए जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड और अल्फा लिनोलेनिक कैंसर के विरुद्ध काम करते है| इसीलिए अगर आप कैंसर जैसे जानलेवा रोग से खुद को बचाना चाहते है, तो अलसी के बीजो का रोजाना सेवन करे| भोजन बनाने में अलसी के बीजो के तेल का इस्तेमाल करे|

रजोनिवृति में अलसी के फायदे 

रजोनिवृति एक ऐसी समस्या है, जो औरतो को सबसे ज्यादा परेशान करती है| रजोनिवृति में औरतो को पीरियड्स होने बंद हो जाते है| एक शोध के अनुसार रोजाना एक चम्मच अलसी के बीजो के पाउडर का दिन में दो से तीन बार सेवन करने से रजोनिवृति की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है| अलसी के बीज मासिक धर्म को नियमित बनाये रखने और प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है|

अलसी पाचन शक्ति बढ़ाये 

फाइबर से युक्त अलसी के बीज पाचन शक्ति को बढ़ाने का काम करते है| इसके साथ ही अलसी के बीजो के सेवन से जठरांत्र स्वस्थ रहता है| अगर आपकी पाचन शक्ति कमजोर है और आपको कब्ज की शिकायत रहती है, तो अलसी का सेवन करने से आपको लाभ होगा| अलसी के बीजो के साथ ही अलसी का तेज भी प्राकर्तिक रेचक होता है| अलसी फाइबर युक्त होता है, इसलिए इसके अधिक सेवन से हानि भी हो सकती है| अलसी से होने वाली हानि से बचने के लिए अलसी का उचित मात्रा में सेवन करे, इसके साथ ही अलसी के सेवन के साथ साथ भरपूर मात्रा में पानी पियें|