पेट की गैस का घरेलू उपचार इन हिंदी
पेट की गैस हमारे पाचन तंत्र से जुडी समस्या है जिससे हम सब कभी ना कभी परेशान होते ही है। घरेलु दवा और देसी नुस्खे से पेट गैस ट्रीटमेंट के इलावा, इस समस्या से बचने और जड़ से गैस के उपाय करने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरुरी है।
- जादा समय तक भूखे खाली पेट ना रहे।
- खाना बनाते वक़्त सादा नमक के साथ साथ थोड़ा सा काला नमक भी प्रयोग करे।
- शरीर को हमेशा चुस्त रखे इसलिए अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज और योगा के लिए समय जरूर निकले।
- मैदे से बनी चीजों के सेवन से परहेज करे। मैदे से बानी चीजों को पचाने के लिए पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
- खाना खाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की ऐसा कुछ भी नहीं खाना चाहिए जो बेमेल हो और भोजन की प्रकृति के अनुसार ना हो। उदाहरण के लिए भोजन करने के बाद तरबूज खाने से पेट में गैस बनती है इसलिए खाने की बेमेल चीजों से जितना हो सके दूर रहे।